कई बार हाथ पैरों में खूनी छाले गर्मी या स्किन पर दबाव की वजह से पड़ जाते हैं. ऐसी परेशानी से राहत पाने के लिए आप घरेलू नुस्खे आजमा सकते हैं. कभी कभार छाले ऊपर की ओर उभरे हुए नज़र आते हैं. छाले को कई लोग फोड़ने की भी कोशिश करते हैं जिस कारण इसका संक्रमण फैल जाता है. अगर आप भी ऐसा करना सोच रहे हैं तो ऐसा बिल्कुल न करें क्योंकि यह आपको नुकसान ही देगा. ऐसी स्थिति में कुछ घरेलू नुस्खे हैं जो कि आप अपना सकते हैं. चलिए जानते हैं.

पेट्रोलियम जेली- खूनी छाले की परेशानी से निजात पाने के लिए आपको पेट्रोलियम जेली का इस्तेमाल कर सकते हैं. यह प्रभावित क्षेत्रों पर लेयर बना देता है जो कि घाव को भरने में आपकी मदद करते हैं. इसके साथ मौजूद हीलिंग गुण फटने या फिर छिलने से भी बचाता है.

लेमन बाम - खूनी छाले की परेशानी को दूर करने के लिए लेमन बाम आपकी मदद कर सकता है. इसमें मौजूद एंटी इन्फ्लेमेटरी और एंटीऑक्सीडेंट गुण खूनी छाले की समस्याओं को दूर करने में सहायता करता है.

एलोवेरा जेल - खूनी छाले की समस्या को दूर करने के लिए एलोवेरा जेल एक बहुत ही अच्छा ऑप्शन है. एलोवेरा की पत्तियों में एंटी इन्फ्लेमेटरी गुण होते हैं जो की सूजन की समस्या को दूर करने में मदद करते हैं. इसके साथ ही यह कॉलेजन के उत्पादन में भी बढ़ोतरी करता है. अगर आपके हाथ पैरों पर खूनी छाले हो गए हैं तो ऐसे में आप एलोवेरा की पत्ती से जेल निकल कर प्रभावित हिस्से पर इसे लगाएं.

नारियल का तेल- खूनी छालें की समस्या को कम करने के लिए नारियल तेल बहुत ही फायदेमंद होता है. नारियल तेल में स्किन की परेशानियों को दूर करने के गुण पाए जाते हैं. इसमें लोरिक एसिड और भी कई तरह के एसिड मौजूद होते हैं. यह स्किन को हाइड्रेट करता है और सूजन को कम करने में भी मदद करता है. ऐसे में आप नारियल तेल की सहायता से टिशूज को रिपेयर कर सकते हैं. इसके साथ-साथ घाव को भी भर सकते हैं.

ये भी पढ़ें-

Itching Problem: खुजली की समस्या से हैं परेशान? तो एलोवेरा करेगा आपकी मदद

अगर आप नहीं कर पा रहे हैं एक्सरसाइज, तो करें ये एक्टिविटीज

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

from health https://ift.tt/3KhtkqE
via IFTTT
Post a Comment