आपको खाने का स्वाद बनाना हो या फिर सलाद में सेहत का तड़का लगाना हो, जैतून के तेल का इस्तेमाल कई तरीके से किया जा सकता है. लेकिन जब आप बात खूबसूरती को निखारने की आती है तब भी जैतून के तेल का इस्तेमाल कई तरह से किया जा सकता है. आपके बालों को खूबसूरत और मुलायम बनाने के लिए आपके नाखूनों की चमक बढ़ाने तक के लिए जैतून का तेल कई तरह से सौंदर्य को निखारने का काम करता है. ऐसे में हम यहां आपको बताएंगे कि जैतून के तेल को किस तरह से इस्तेमाल किया जा सकता है और इसके क्या-क्या फायदे होते हैं. चलिए जानते हैं.

क्लींजिंग एजेंट- जैतून का तेल त्वचा के लिए एक क्लींजिंग एजेंट की तरह इस्तेमाल किया जा सकता है. यह तेल त्वचा को आराम देता है और उसे जीवंत रखता है. मेकअप हटाने के लिए सबसे अच्छा नेचुरल तरीका है. इसके अलावा यह त्वचा को पोषण देने में भी मदद करता है.

मॉइश्चराइजर- जैतून का तेल किसी भी तरह की त्वचा के लिए एक मॉइश्चराइजर की तरह काम करता है. जैतून का तेल विटामिन ई, विटामिन के आदि से भरपूर होता है जो एंटी इन्फ्लेमेटरी होता है. इसमें कई अन्य गुण भी होते हैं, जो स्किन के लिए फायदेमंद होते हैं.

सनबर्न से बचें- सूर्य के संपर्क में आने के बाद जैतून के तेल के इस्तेमाल से उसके हानिकारक प्रभावों को काफी हद तक कम किया जा सकता है. लेकिन कभी-कभी सनबर्न वाले हिस्से में यह जलन का कारण भी बन सकता है. इसलिए इसको लगाने के बाद धूप के संपर्क में आने से बचें.

नाखूनों के लिए- जैतून के तेल को नाखून पर लगाने से उसमें साइन आती है. एक कटोरी में गुनगुना जैतून का तेल लें और अपने नाखून को 5 से 10 मिनट तक उसमें डुबो दें. इससे नाखूनों की चमक बढ़ जाएगी.

बालों के लिए- जैतून का तेल आपके बालों में होने वाले डैमेज को दूर करने के लिए भी इस्तेमाल किया जाता है. जैतून के तेल में आधा नींबू काटकर रस निकालकर मिला लें. इस मिश्रण को अपने पूरे बालों में 3 से 4 घंटे तक लगे रहने दें फिर अच्छे से शैंपू से धो लें.

ये भी पढ़ें आप भी हैं शरीर के दर्द से परेशान, अपनाएं ये घरेलू नुस्खे

आप भी हैं ट्रैवलिंग के शौकीन? इन आउटफिट्स को जरूर करें ट्राई

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों की एबीपी न्यूज़ पुष्टि नहीं करता है. इनको केवल सुझाव के रूप में लें. इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें.

from health https://ift.tt/dBFXgEI
via IFTTT
Post a Comment