महिलाएं पीरियड्स के दौरान रखें इन बातों का ध्यान, नहीं होगी स्किन से जुड़ी समस्या

महिलाएं जब भी पीरियड में होती है तो उनको अनेक तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ता है उनको अलग-अलग तरह के हार्मोनल बदलाव होते रहते हैं. जिस वजह से उनको और परेशानी होती है जब पीरियड होता है तो स्किन पर भी कई तरह के बदलाव होते हैं कभी स्किन ड्राई तो कभी ऑयली तो कभी दाने निकलने लगते हैं. इस वजह से अगर कभी कहीं बाहर जाना पड़ जाए तो और मूड खराब होता है तो ऐसे में स्किन की देखभाल कैसे की जाए पीरियड्स में? पीरियड्स के दौरान जो हार्मोनल इम्बैलेंस होता है उसे तो हम बदल नहीं सकते हैं, लेकिन हम कम से कम अपनी स्किन को बेहतर रखने के लिए कुछ टिप्स तो फॉलो कर सकते, आइए जानते हैं कुछ टिप्स.

पीरियड्स में क्यों होती है समस्या- जब महिलाओं के पीरियड्स के दिन चल रहे होते हैं तो उनको कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ता है. खुद को समझ नहीं आता कि ये सब क्यों हो रहा है. पीरियड्स कई तरह के लक्षण सामने लेकर आता है, जिसमें हमको भूख लगती है, क्रेविंग्स होती है, स्किन ऑयली या ड्राई हो जाती है. स्किन में दाने निकलने लगते हैं लेकिन इसका कारण ये है कि हमारे शरीर में एस्ट्रोजन और प्रोजेस्ट्रोन नामक हार्मोन का स्तर ऊपर-नीचे हो जाता है जिसके कारण स्किन पर ब्रेकआउट्स निकलने लगते हैं.

मेकअप न करें- पीरियड्स के दौरान स्किन वैसे ही काफी इरिटेटेड रहती है और ऐसे समय में अगर आप बहुत ज्यादा मेकअप इस्तेमाल करती हैं तो ये अच्छा नहीं होगा. स्किन में और ज्यादा ब्रेकआउट्स निकल सकते हैं. इसकी जगह बेहतर होगा कि आप नेचुरल मेकअप करें या फिर मेकअप न ही करें. अपने चेहरे पर ऑर्गेनिक प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करें. कई महिलाओं को इस दौरान स्वेटिंग की समस्या भी होती है और इसलिए ये बेहतर होगा कि आप ऐसा कुछ भी न लगाएं जिससे स्किन के पोर्स बंद हो जाएं. अगर ऐसा हुआ तो पसीने और मेकअप के कणों के कारण आपकी स्किन ज्यादा खराब हो जाएगी.

क्लींजिंग या मसाज न करें- आपको ये ध्यान रखना है कि इस दौरान आपके चेहरे में ब्लोटिंग ज्यादा हो जाती है और इसलिए ये जरूरी है कि आप फेस मसाज करें. चेहरे की रोजाना सफाई करें और किसी मॉइश्चराइजिंग लोशन या फिर फेस ऑयल की मदद से आप चेहरे पर कम से कम 5 मिनट तक मसाज करें. इसके लिए क्लींजिंग बाम का इस्तेमाल भी किया जा सकता है जो चेहरे की क्लींजिंग भी करेगा और मसाज भी हो जाएगी. ये चेहरे के लिंफेटिक नोड्स को ड्रेन करने में मदद करता है और इससे आपके चेहरे की ब्लोटिंग भी कम होती है.

ग्रीन टी या एलोवेरा जेल- अगर आपकी स्किन ज्यादा ऑयली है तो आप पीरियड के समय ग्रीन टी और एलोवेरा जेल का इस्तेमाल करें. ग्रीन टी को आप ठंडा कर अपने चेहरे पर लगाएं और फिर थोड़ी देर बाद चेहरा धो लें. ऐसे ही एलोवेरा जेल को आप स्किन को मॉइश्चराइज कर सकती हैं. ये दोनों ही ऑयली स्किन वालों के लिए काफी अच्छा साबित हो सकता है.

पेट्रोलियम जेली- आपको लगता है कि आपकी स्किन बहुत ड्राई है तो आप पीरियड के दौरान नॉर्मल मॉइश्चराइजर की जगह पेट्रोलियम जेली का इस्तेमाल ज्यादा से ज्यादा करें. स्किन की कई समस्याओं के लिए ये असरदार साबित होती है. खास तौर पर गालों में अगर ड्राईनेस आती है तो बस आप पेट्रोलियम जेली का इस्तेमाल करें. आप इसे रात में सोने से पहले लगा सकती हैं और फिर सुबह आप पाएंगी कि स्किन की ड्राईनेस कम हो गई है.

ये भी पढ़ें-इन घरेलू नुस्खों से रिमूव करें चेहरे के अनचाहे बाल, चेहरा होगा सॉफ्ट

कलर वाले बालों की इस तरह से करें देखभाल, दिखेंगे खूबसूरत

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों की एबीपी न्यूज़ पुष्टि नहीं करता है. इनको केवल सुझाव के रूप में लें. इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें.

from health https://ift.tt/i2OszFm
via IFTTT

0/Post a Comment/Comments

Previous Post Next Post