अगर आप भी खा रहे हैं केला और पपीता एक साथ, तो जरूर जान लें ये बातें

फल हम सबकी सेहत के लिए जरूरी होते हैं. साथ ही सेहत के लिए भी अच्छे होते हैं. ऐसे में लोग फलों को एक साथ या फिर चाट बना के भी खाते हैं. ऐसे में लोग केला और पपीता साथ में खाना भी पसंद करते हैं. आपको बता दें कि नियमित रूप से पपीते के सेवन से पेट की समस्याओं को दूर करने में सहायता मिलती है. इसके साथ ही यह कोलेस्ट्रॉल के लेवल को भी कम करता है. इसका सेवन कच्चा और पक्का दोनों ही तरीकों से किया जा सकता है. साथ ही फायदेमंद भी रहता है. दूसरी ओर केले की बात की जाए तो केला भी पोषक तत्वों से भरपूर होता है. इसके सेवन से हमारे शरीर को पोटैशियम मिलता है. साथ ही साथ मसल्स भी मजबूत होती है. ऐसे में हम यहां आपको बताएंगे कि केला और पपीता एक साथ खाने से क्या नुकसान हो सकते हैं. चलिए जानते हैं.

क्या केला और पपीता साथ में खाना चाहिए?

अगर देखा जाए तो केले और पपीते का सेवन एक साथ करना फायदेमंद है या फिर नहीं है. यह पूरी तरह निर्भर करता है आपकी पाचन क्रिया पर. कुछ लोगों की पाचन शक्ति कमजोर होती है. ऐसे में अगर वह केला और पपीता का सेवन करते हैं तो उनकी परेशानी बढ़ सकती है. वहीं जिन लोगों की पाचन शक्ति अच्छी है उनको ऐसी किसी भी परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा. आपको बता दें कि आयुर्वेद में केला और पपीता एक दूसरे के विरोधी फल माने जाते हैं. आयुर्वेद में इन्हें एक साथ ना खाने की भी सलाह दी जाती है. अगर एक साथ सेवन किया जाता है तो पाचन तंत्र से जुड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है. आप अगर केला और पपीता एक साथ खा रहे हैं तो ऐसे में अपच, उल्टी, जी मिचलाना, गैस आदि जैसी समस्याएं आपको सहनी पड़ सकती हैं.

किसको केला और पपीते का सेवन नहीं करना चाहिए?

आपको बता दें कि पपीते में पपेन नाम का तत्व होता है जो कि लोगों को एलर्जी से ग्रस्त कर देता है. ऐसे में पपीते का सेवन करने से सांस से जुड़ी परेशानी भी हो सकती है. साथ में केला और पपीता एक साथ लिया जाए तो यह आपके लिए हानिकारक रहेगा. इससे आपकी परेशानी अधिक बढ़  सकती  है.

पीलिया रोगियों को भी पपीता ना खाने की सलाह दी जाती है. आपको बता दें कि इसमें मौजूद पपेन और बीटा-कैरोटीन पीलिया की समस्याओं को बढ़ा देता है. जिसके कारण घाव जल्दी नहीं भरते. पपीता और केले का सेवन एक साथ करने से पेट की गड़बड़ी भी बढ़ सकती है. आपको पेट में दर्द भी हो सकता है.

इसके साथ-साथ आपको अगर सर्दी जुकाम की परेशानी है तो ऐसे में शाम को केला खाने से बचना चाहिए. शरीर में पोटैशियम की अधिकता होने पर केले का सेवन ना करें. इससे शरीर में गंभीर समस्याएं होने की संभावना रहती है.

ये भी पढ़ें-आप भी ले रहे हैं मसाला चाय की चुस्कियां? सेहत के लिए हो सकता है नुकसानदायक

काले अंगूर और हरे अंगूर के बीच होता है ये अंतर, सेहत के लिए कौन से अंगूर हैं फायदेमंद?

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों की एबीपी न्यूज़ पुष्टि नहीं करता है. इनको केवल सुझाव के रूप में लें. इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें.

from health https://ift.tt/rvP3XmR
via IFTTT

0/Post a Comment/Comments

Previous Post Next Post