प्रोटीन शरीर के लिए सबसे जरूरी पोषक तत्वों में से एक है. बिना प्रोटीन के शरीर कमजोर पड़ जाता है और इसे एनर्जी भी नहीं मिल पाती है. इसके अलावा प्रोटीन हार्मोनल बैलेंस के लिए भी बेहद जरूरी होता है. लेकिन कोई भी चीज एक बैलेंस तक ही सही रहती है. इसके कई फायदे भी होते हैं और नहीं तो इससे शरीर नुकसान भी हो सकता है. ऐसे में अगर आप प्रोटीन का सेवन रात के समय करते हैं तो यह आपकी सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है.

मीट- मीट में प्रोटीन की सबसे ज्यादा मात्रा पाई जाती है. इसे पचाने में शरीर को एक लंबा समय लग जाता है. रात में इसे खाने से अपच और बदहजमी का कारण हो सकता है.

दाल- दाल में प्रोटीन की मात्रा अधिक होती है. इसे खाने के बाद आपको बार-बार प्यास भी लगती है या फिर इसे पचाने में दिक्कत हो सकती है. रात में खाने से आपको सीने में जलन हो सकती है. जिससे रात में नींद आने में आपको दिक्कत का सामना करना पड़ सकता है.

साग- साग में प्रोटीन और फैट दोनों ही अच्छी मात्रा में पाए जाते हैं. जिससे बचना आसान नहीं होता है. इसे कभी-कभी गैस या अपच होने के कारण आपकी नींद प्रभावित भी हो सकती है.

मछली- मछली में प्रोटीन और ओमेगा-3 फैटी एसिड पाए जाते हैं. इसलिए आपको भुनी हुई मछली खाने से बचना चाहिए. यह आपके लिए हाई प्रोटीन और ऑइली फूड का ही स्त्रोत है.

पनीर पराठा- आपको बता दें कि पनीर पराठा को रात के समय खाना बेहद भारी हो सकता है. इसे खाने से आपके पेट में गैस की समस्या हो सकती है और अपच भी हो सकती है.

इस तरह आपको रात के खाने में इन हाई प्रोटीन फूड्स को खाने से बचना चाहिए. पनीर जैसी भारी चीजों को खाने का मन है तो आप इसे सोने से 3 से 4 घंटे पहले खाएं ताकि भोजन आसानी से पच जाए.

ये भी पढ़ें-इन लोगों को करना चाहिए राजमा खाने से परहेज, सेहत के लिए हो सकता है नुकसानदाय

ऑयली स्किन वाले लोगों को नहीं करना चाहिए इन फूड्स का सेवन, हो सकती है दिक्कत

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों की एबीपी न्यूज़ पुष्टि नहीं करता है. इनको केवल सुझाव के रूप में लें. इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें.

from health https://ift.tt/Rchb6zB
via IFTTT
Post a Comment