बर्तन धोते समय इन बातों का रखें ध्यान, नहीं होगी दिक्कत

बर्तन धोना उन कामों में से एक है जिन्हें करना जरूरी होता है लेकिन करने का मन नहीं करता. कई लोगों के साथ तो इतनी समस्या होती है कि अगर उन्हें खाना बनाने का समय मिल भी जाए तो भी बर्तन धोने के लिए खुद को काफी मनाना पड़ता है क्योंकि ये तो आप भी मानेंगे कि बर्तन धोने का कम बोरिंग बहुत होता है. ऐसे में अगर कोई मदद करने वाला नहीं हो और बर्तनों का अंबार पड़ा हो तो परेशानी और बढ़ जाती है लेकिन ऐसे में अगर कहा जाए कि आप छोटे-छोटे कुछ तरीकों से बर्तनों को आसानी से धो सकते हैं तो आपका क्या जवाब होगा. ऐसे में हम यहां आपको बताएंगे कि आपको बर्तन धोते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए. जिससे आपका काम आसान हो सके.

सिरका लाएगा बर्तनों में चमक- अगर आपके पास ऐसे बर्तन हैं जिनमें बहुत ज्यादा जला हुआ खाना लगा है और आपका इसे रगड़ने का मन नहीं हो तो आप पानी में सफेद सिरका मिलाकर उसे बर्तन के अंदर डालें और इस बर्तन को गैस पर रख दें और कुछ देर बार उतार लें. ऐसा करने करने से जला हुआ बर्तन चमक उठेगा और आपको ज्यादा मेहनत भी नहीं करनी पड़ेगी.

बर्तन धोने वाले स्पॉन्ज को साफ करें- बर्तनों को धोते समय जो चीज सबसे ज्यादा नजरअंदाज की जाती है वो है बर्तन धोने वाला स्पॉन्ज. अगर आपने इसे ठीक से साफ नहीं किया है तो आप बर्तनों को कितना भी चमका लें उसमें से बदबू भी आएगी और बैक्टीरिया भी रहेगा. इसलिए इसे गुनगुने पानी में थोड़ा सा डिटर्जेंट डालकर थोड़ी देर के लिए डुबोकर रख दें. फिर साफ पानी से धोने के बाद इसे धूप में रखकर सुखा दें.

सोडा का इस्तेमाल- कई बार बड़े बर्तनों को गैस पर रखकर ऊपर दिए तरीकों से साफ करना मुमकिन नहीं होता है और न ही इसे इतना घिसा जा सकता है. ऐसे में आप सोडा का इस्तेमाल कर सकती हैं. इसके लिए सोडा डालकर बर्तन को रात भर ऐसे ही रखें रहने दें. कुछ देर बाद बर्तनों को पानी और साबुन से धो लें.

ये भी पढ़ें-वजन कम करने के लिए करें इंटरवल वॉकिंग, जानें इसे करने के फायदे

इन तरीकों से प्याज को लंबे समय तक करें स्टोर, नहीं होगी दिक्कत

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों की एबीपी न्यूज़ पुष्टि नहीं करता है. इनको केवल सुझाव के रूप में लें. इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें.

from health https://ift.tt/yeInALm
via IFTTT

0/Post a Comment/Comments

Previous Post Next Post