Omicron Variant: साल 2021 के अगस्त-सितंबर में दुनिया को लगा कि कोरोना महामारी (Corona Pandemic) की चुनौती को पार कर लिया है लेकिन अब कोरोना के नए वेरिएंट ने फिर से लोगों के मन में खौफ बढ़ाना शुरू कर दिया है. दिसंबर के अंत तक लगभग पूरी दुनिया में ओमिक्रोन वेरिएंट (Omicron Variant) तेजी से फैलने लगा. भारत समेत पूरी दुनिया में रोजाना मामलों में बढ़ोतरी देखी जा रही है. वैज्ञानिकों के अनुसार ओमिक्रोन वेरिएंट बहुत ज्यादा संक्रामक है और यह डेल्टा (Delta Variant) से कई गुना ज्यादा तेजी से फैलता है. इस वेरिएंट से बचाव और उपचार के लिए वैज्ञानिक कई तरह की स्टडी कर रहे हैं. इस दौरान वैज्ञानिकों ने एक एंटीबॉडी (Antibody for Omicron Variant) की पहचान की है जिससे इस वेरिएंट को बेअसर करने का दावा किया जा रहा है.

खास एंटीबॉडी की पहचान की गई है
आपको बता दें कि नेचर जर्नल में छपी रिपोर्ट के अनुसार उन्होंने एक खास एंटीबॉडी की पहचान की है जो कोरोना वायरस के तमाम वेरिएंट के असर को कम कर सकता है. इसके साथ ही यह वायरस में होने वाले मेडिटेशन के दौरान जिनमें बदलाव नहीं होता है उसे यह बदलने से रोकता है. वैज्ञानिकों का यह मानना है कि वैक्सीन और एंटीबॉडी उपचार (Antibody Therapy) को यूज करके ओमिक्रोन के साथ-साथ भविष्य में मिलने वाले और वेरिएंट को भी बेअसर किया जा सकता हैं. यह सभी उन पर प्रभावी होगा. यूनिवर्सिटी ऑफ वाशिंगटन स्कूल ऑफ मेडिसिन (University of Washington School of Medicine) में एसोसिएट प्रोफेसर डेविड वेस्लर का मानना है कि स्पाइक प्रोटीन को टारगेट कर आप एंटीबॉडी वायरस की ग्रोथ को रोकने में मदद करता है.

ये भी पढ़ें: <a href="https://ift.tt/3FRfi2Q Care Tips: सोने से पहले रात में चेहरे पर जरूर लगाएं नाइट क्रीम, मिलेंगे कई फायदे

बूस्टर डोज (Booster Dose) पर दिया जोर
इस रिसर्च से यह भी पता चला है कि कोरोना के नये वेरिएंट से बचाव के लिए वैक्सीन का बूस्टर डोज भी बहुत कारगर साबित हो सकता है. स्टडी में पाया गया है कि कोरोना के पहले के स्ट्रेनों से संक्रमित रह चुके और वैक्सीनेशन करा चुके लोग, दोनों में ही संक्रमण को रोकने की क्षमता इस नये वेरिएंट के खिलाफ कम हो गई है. बूस्टर डोज की मदद से ओमिक्रोन संक्रमण पर काफी हद तक कंट्रोल किया जा सकता है.

ये भी पढ़ें: <a href="https://ift.tt/3Hw1NGq Care Tips: बालों की बेहतर देखभाल के लिए यूज करें विटामिन सी युक्त चीजें, मिलेंगे कई फायदें

इस तरह ओमिक्रोन वेरिएंट से खुद का करें बचाव (Tips to prevent omicron variant)-

वैक्सीन लगवाने योग्य हैं तो जल्द से जल्द वैक्सीन लगवाएं.

भीड़-भाड़ वाली जगहों से दूर रहे.

बाहर जाने से पहले फेस मास्क जरूर लगाएं.

संक्रमण के लक्षण दिखने पर कोरोना टेस्ट जरूर करवाएं.

अगर आप में संक्रमण की पता चल गया है तो खुद को जल्द से जल्द आइसोलेट करें.

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों की एबीपी न्यूज़ पुष्टि नहीं करता है. इनको केवल सुझाव के रूप में लें. इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें.

from health https://ift.tt/3eJU23g
via IFTTT
Post a Comment