Iron Rich Food: आयरन की कमी होने पर इन 10 प्राकृतिक चीजों को बनाएं डाइट का हिस्सा, दूर हो जाएगी कमी

Iron For Health: शरीर को स्वस्थ रखने के लिए आयरन (Iron for Health) एक जरूरी पोषक तत्व है. आयरन की कमी से आपकी हेल्थ पर काफी बुरा असर पड़ सकता है. इम्यूनिटी को मजबूत (Immunity Strong) बनाने के लिए शरीर में विटामिन्स (Vitamins) और मिनरल्स (Mineral) की कमी नहीं होनी चाहिए. शरीर में आयरन की कमी होने से लाल रक्त कोशिकाएं (Red Blood Cells) यानी आरबीसी (RBC) कम होने लगती हैं. आयरन में हीमोग्लोबिन (Hemoglobin) पाया जाता है, जिससे रेड ब्लड सेल्स बनती हैं. शरीर में आयरन कम होने पर कमजोरी रहती है और इम्यूनिटी (Immunity) भी प्रभावित होती है. हालांकि आप अपने खान-पान और प्राकृतिक चीजों (Natural Source of Iron) से आयरन की कमी पूरा कर सकते हैं. जानते हैं आयरन की कमी के लक्षण और बचाव क्या हैं आयरन की कमी होने पर आपको क्या खाना चाहिए.

आयरन के प्राकृतिक स्रोत (Natural Food Source of Iron)

1- अनार- आयरन की कमी को दूर करने के लिए अनार भी अच्छा है. अनार का जूस पीने से एनीमिया जैसी बीमारियों से छुटकारा मिलता है.

2- तुलसी- तुलसी की पत्तियों से खून की कमी को कम किया जा सकता है. नियमित रूप से तुलसी की पत्तियां खाने से शरीर में हीमोग्लोबिन की मात्रा बढ़ती है.

3- अंडा- अंडे में प्रोटीन, विटामिन, मिनरल्स, आयरन और कैल्शियम पाया जाता है. इसके अलावा अंडे में विटामिन डी भी होता है. अंडा में आयरन भी भरपूर होता है.

4- चुकंदर- शरीर में आयरन की कमी को दूर करने का सबसे अच्छा स्रोत चुकंदर है. चुकंदर खाने से हीमोग्लोबिन बढ़ता है. खून की कमी होने पर चुकंदर खाने की सलाह दी जाती है.

5- पालक- पालक में भी भरपूर आयरन होता है. हीमोग्लोबिन की कमी होने पर आप डाइट में पालक जरूर शामिल करें. पालक में कैल्शियम, सोडियम, खनिज लवण, क्लोरीन, फास्फोरस,  और प्रोटीन जैसे तत्व  होते हैं.

6- अमरूद- आयरन और विटामिन सी की कमी के लिए आप डाइट में अमरूद भी शामिल कर सकते हैं. कोशिश करें अमरुद अच्छी तरह से पका हुआ हो.

7- दालें और अनाज- साबुत अनाज और भरपूर मात्रा में दालें खाने से भी आयरन की कमी को पूरा किया जा सकता है. इससे हीमोग्लोबिन के स्तर बढ़ाने में मदद मिलती है.

8- फल और सब्जियां- हीमोग्लोबिन बढ़ाने के लिए आप हरी सब्जियां अपनी डाइट में जरूर शामिल करें. हरी सब्जियों में आयरन काफी मात्रा में होता है. आप लाल रंग के फलों को भी डाइट में शामिल करें.

9- रेड मीट- आयरन की कमी को दूर करने और हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए आप खाने में रेड मीट शामिल कर सकते हैं. इसमें विटामिन-ए और डी, जिंक, आयरन और पोटैशियम काफी होता है.

10- नट्स और ड्राई फ्रूट्स- आयरन की कमी को दूर करने के लिए आपको डाइट में मेवा शामिल करने चाहिए. आप खजूर, अखरोट, बादाम और किशमिश जैसे सूखे मेवों खा सकते हैं. सुबह खाली पेट भीगी हुई किशमिश और उसका पानी पीने से आयरन की कमी को दूर किया जा सकता है.

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों की एबीपी न्यूज़ पुष्टि नहीं करता है. इनको केवल सुझाव के रूप में लें. इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें.

ये भी पढ़ें: Vitamin D Food: दिनभर शरीर में रहती है दर्द और थकान, हो सकती है विटामिन डी की कमी, इन खाद्य पदार्थों से पूरी करें कमी

from health https://ift.tt/3JAUqiC
via IFTTT

0/Post a Comment/Comments

Previous Post Next Post