Vitamin And Minerals: पुरुषों को अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखने के लिए विटामिन, मिनरल्स और दूसरे पोषक तत्वों से भरपूर खाद्य पदार्थों का सेवन करना चाहिए. अगर शरीर में प्रोटीन, विटामिन और मिनरल्स की कमी हो रही है, तो आप घर या ऑफिस का कई भी काम ठीक से नहीं कर पाएंगे. पुरुषों को कई मामलों में महिलाओं से ज्यादा काम करना पड़ता है. पुरुषों को फाइनेंशियल से लेकर दूसरी कई चीजों की चिंता भी ज्यादा होती है. इसीलिए आपको समय-समय पर अपनी सेहत का ख्याल रखने के लिए चेकअप करवाते रहना चाहिए.

आपको लंबे समय तक हेल्दी रहने के लिए डाइट और लाइफ दोनों की प्लानिंग करनी चाहिए. अगर आप फिट और हेल्दी रहेंगे तो आपका पूरा परिवार ठीक रहेगा. आज हम आपको पुरुषों के शरीर के लिए जरूरी विटामिन और पोषक तत्वों के बारे में बता रहे हैं. साथ ही जानते हैं कि इसमें से किसी पोषक तत्व की कमी होने पर कौन सी बीमारियों का खतरा रहता है.

पुरुष के लिए जरूरी पोषक तत्व

1- मल्टी विटामिन (Multi Vitamin)- पुरुषों को अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखने के लिए डाइट में मल्टी विटामिन फूड सप्लीमेंट्स को जरूर शामिल करना चाहिए. आप इसके लिए विटामिन और मिनरल्स से भरपूर खाद्य पदार्थ या फिर टेबलेट्स खा सकते हैं. कई बार खाने से शरीर में जरूरी पोषक तत्वों की कमी को पूरा कर पाना मुश्किल हो जाता है. ऐसे में शरीर में विटामिन्स की कमी होने लगती है. लंबे समय तक स्वस्थ रहने के लिए आपको मल्टी विटामिन का सेवन जरूर करना चाहिए.

2- फोलिक एसिड (Folic Acid)- पुरुषों को अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखने के लिए फोलिक एसिड का सेवन जरूर करना चाहिए. फोलिक एसिड से हार्ट और दिमाग का फंक्शन ठीक रहता है. फोलिक एसिड होमोसिस्टीन (Homocysteine) कम्पाउंड को गलाकर खून को पतला करने और ब्लड फ्लो अच्छा करने में मदद करता है. इससे अल्जाइमर जैसी बीमारियों का खतरा भी कम होता है.

3- ओमेगा-3 फैटी एसिड (Omega-3)- पुरुषों को अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखने के लिए ओमेगा-3 फैटी एसिड से भरपूर खाद्य पदार्थ आहार में जरूर शामिल करने चाहिए. ओमेगा हाई ब्लड प्रेशर को कम करके हार्ट को हेल्दी रखने में मदद करता है. इसके सेवन से हड्डियां मजबूत, त्वचा और बाल स्वस्थ बनते हैं.

4- विटामिन डी (Vitamin D)- हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए पुरुषों को डाइट में विटामिन डी जरूर शामिल करना चाहिए. विटामिन डी से हड्डियां मजबूत बनती हैं. जोड़ों के दर्द की समस्या और कैल्शियम की कमी को दूर करने के लिए भी विटामिन डी जरूरी है.

5- आयरन (Iron)- शरीर में लाल रक्त कोशिकाओं के निर्माण के लिए आयरन जरूरी है. आयरन की सही मात्रा होने पर हीमोग्लोबिन ठीक रहता है. दिनभर एनर्जी को बनाए रखने में आयरन मदद करता है. आयरन से शरीर में ऑक्सीजन का प्रवाह भी अच्छा होता है. पुरुषों को अपने भोजन में आयरन से भरपूर चीजें जरूर शामिल करनी चाहिए.

6- ज़िंक (Zinc)- पुरुषों की सेहत और इम्यूनिटी को मजबूत बनाने के लिए ज़िंक बहुत जरूरी है. ज़िंक आपकी ओवरऑल हेल्थ का ख्याल रखता है. ज़िंक एक्जिमा, अस्थमा और हाई ब्लड प्रेशर के दौरान भी फायदेमंद होता है. पेट खराब होने पर भी डॉक्टर जिंक खाने की सलाह देते हैं.

7- सेलेनियम (Selenium)- शरीर में सेलेनियम की भरपूर मात्रा होने पर फ्री रेडिकल्स (Free Radicals) के लेवल में कमी आती है. सेलेनियम से प्रोस्टेट कैंसर का खतरा भी कम हो जाता है और लंग को कैंसर से लड़ने में भी मदद मिलती है. स्मोकिंग करने वाले लोगों को डेली सेलेनियम की डोज लेनी चाहिए.

8- शिलाजीत (Shilajit)- शिलाजीत को पुरुषों के लिए मास्टर जड़ी-बूटी कहा जाता है. इसमें लोहा, चांदी, सोने जैसी धातुओं का मिश्रण और कई खनिज पाए जाते हैं. पुरुषों की सेक्शुअल हेल्थ, ब्रेन फंक्शन, लिवर कैंसर और दिल को हेल्दी रखने में भी शिलाजीत मदद करता है.

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों की एबीपी न्यूज़ पुष्टि नहीं करता है. इनको केवल सुझाव के रूप में लें. इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें.

from health https://ift.tt/3EsKLa6
via IFTTT
Post a Comment