Winter Health Care Tips: सर्दियों का मौसम (Winter Season) चल रहा है. दिल्ली (Delhi) समेत पूरे उत्तर भारत (North India) में जबरदस्त ठंड पड़ रही है. ऐसे में अपनी सेहत का ख्याल रखना बेहद जरूरी है. थोड़ी लापरवाही भी आपको बीमार कर सकती है. सर्दी का मौसम अपने साथ कई तरह की बीमारियां भी लाता है. इसलिए इस मौसम में कुछ जरूरी पोषक तत्व है जो हमारी डाइट में जरूर शामिल होने चाहिए. यह हमें अनेक प्रकार की बीमारियों से बचाते हैं और शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता (Immunity Boosting Nutrients) को भी मजबूत करने में मदद करते हैं. तो चलिए जानते हैं उन पोषक तत्वों के बारे में जिनकी जरूरत सर्दियों में सबसे ज्यादा होती है-

आयरन (Iron)
आयरन हमारे शरीर के जरूरी पोषक तत्वों में से एक है. आयरन हमारे सेल्स में ऑक्सीजन (Oxygen) के फ्लो को भी बेहतर बनाने में मदद करता है. यह पूरे दिन शरीर को एनर्जी से युक्त (High Energy Food) रखता है. यह शरीर में रेल ब्लड सेल्स (Red Blood Cells) की मात्रा को भी बढ़ाने में मदद करता है. इसके साथ ही यह ऑक्सीजन के ट्रांसफर हीमोग्लोबिन के लिए बहुत जरूरी है. हीमोग्लोबिन रेड ब्लड सेल्स में पाया जाता है. पालक, मक्खनी सलाद पत्ता, ब्रॉकली, सेम, हरी मटर, चुकंदर आदि आयरन से भरपूर होते हैं.

विटामिन डी (Vitamin-D)
सर्दियों के मौसम में शरीर को फंक्शन करने के लिए जरूरी विटामिन डी नहीं मिल पाता है. गर्मियों में तो शरीर में भरपूर धूप मिल जाती है लेकिन, सर्दियों में ऐसा नहीं हो पाता है. विटामिन डी शरीर में कैंसर संबंधी सेल्स की ग्रोथ को कम करने में मदद करता है. इसके साथ ही यह दिल की बीमारियां (Heart Diseases) और डाई ब्लड प्रेशर (High Blood Pressure) को भी दूर रखने में मदद करता है. गाय के दूध, दही, मशरूम आदि विटामिन डी का बहुत अच्छा सोर्स है.

ये भी पढ़ें: <a href="https://ift.tt/3pbYm17 Hacks: सर्दियों में बनाए गर्मा-गर्म मूंग दाल का हलवा, जानें इसे बनाने का आसान रेसिपी

विटामिन सी (Vitamin-D)
विटामिन सी शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने के काम आता है. यह सर्दियों में होने वाले सर्दी, फ्लू, साइनस और संक्रमण (Infection) आदि को दूर रखने में मदद करता है. संतरे, स्ट्रॉबेरी, ब्लैककरंट, लाल मिर्च, ब्रोकोली और ब्रसेल्स स्प्राउट्स विटामिन सी आदि विटामिन सी के बहुत अच्छे सोर्स माने जाते हैं.

ये भी पढ़ें: <a href="https://ift.tt/3FsiX7f Care Tips: हेयर वॉश के बाद बाल हो जाते हैं फ्रिजी, इन टिप्स को अपनाकर पाएं ग्लोइंग और सॉफ्ट हेयर

विटामिन बी 12 (Vitamin-B 12)
बता दें कि अपके मूड को अच्छा बनाए रखने के लिए विटामिन बी 12 बहुत अच्छा माना जाता है. यह हमें कई तरह की बीमारियों से लड़ने में मदद करता है. यह मूड डिसऑर्डर को दूर करने में मदद करता है. इसके साथ ही यह शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता यानी इम्यूनिटी (Immunity Boosting Tips) को भी मजबूत करने में मदद करता है. यह कई तरह की मौसमी बीमारियों से भी लड़ने में मदद करता है. अंडा, दही, सोयाबीन, ओट्स, दूध आदि इसके बहुत अच्छे सोर्स है.

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों की एबीपी न्यूज़ पुष्टि नहीं करता है. इनको केवल सुझाव के रूप में लें. इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें.

from health https://ift.tt/3ea0IqQ
via IFTTT
Post a Comment