Omega-3 Benefit: स्वस्थ रहने के लिए कई तरह के पोषक तत्वों की जरूरत पड़ती है. उम्र बढ़ने के साथ ही शरीर में कैल्शियम, प्रोटीन, विटामिन, मिनरल्स और ओमेगा-3 (Omega 3) फैटी एसिड की कमी होने लगती है. ऐसे में आपको इन पोषक तत्वों से भरपूर आहार को अपनी डाइट में जरूर शामिल करना चाहिए. ओमेगा-3 फैटी एसिड (Omega 3 Fetty Acid For Heart) आपके हार्ट को हेल्दी और मजबूत बनाता है. इससे ब्लड प्रेशर कंट्रोल रखने, हड्डियों को मजबूत बनाने, आंखें और बालों से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में मदद मिलती है. ओमेगा शरीर को कैंसर जैसी बीमारियों से दूर रखता है.

जानते हैं ओमेगा फैटी एसिड के फायदे और प्राकृतिक स्रोत...

ओमेगा फैटी एसिड के फायदे (Omega Fetty Acid Benefits)

हार्ट से जुड़ी बीमारियों को दूर करने में मदद करता है. ओमेगा 3 फैटी एसिड मेटाबोलिक सिंड्रोम को ठीक करता है

वजन घटाने और मोटापे की समस्या को दूर करने में भी ओमेगा 3 फैटी एसिड मदद करता है

आपकी त्वचा की देखभाल करने के लिए भी ओमेगा फैटी एसिड जरूरी है. स्किन को सॉफ्ट बनाने, झुर्रियां दूर करने, त्वचा की नमी को बनाए रखने में मदद करता है

गर्भावस्था के दौरान शिशु और मां को बीमारियों से दूर रखने में मदद करता है. इसके सेवन से बच्चे के शरीर और दिमाग का विकास अच्छी तरह से होता है

आंखों के लिए भी ओमेगा फैटी एसिड फायदेमंद है. इससे आंखों के रेटिना और कई अन्य समस्याओं का खतरा कम हो जाता है

ओमेगा-3 फैटी एसिड बढ़े हुए ब्लड प्रेशर को कम करने का काम करता है

ओमेगा-3 फैटी एसिड कैंसर जैसी खतरनाक और गंभीर बीमारी को रोकने में मदद करता है

अस्थमा और लिवर से जुड़ी समस्याओं को दूर करता है. ओमेगा-3 फैटी एसिड से लिवर स्वस्थ रहता है

रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने के लिए भी ओमेगा 3 फैटी एसिड जरूरी है

मानसिक स्वास्थ्य का ख्याल रखने और मनोविकार दूर करने के लिए ओमेगा 3 फैटी एसिड जरूरी है

इन चीजों में पाया जाता है सबेस ज्यादा ओमेगा-3 फैटी एसिड (Natural Source Of Omega-3 Fatty Acid)

अलसी के बीज में ओमेगा-3 फैटी एसिड काफी मात्रा में होता है

सोयाबीन भी ओमेगा-3 और ओमेगा-6 का अच्छा प्राकृतिक स्रोत है

प्रोटीन और विटामिन से भरपूर अंडे में ओमेगा-3 एसिड भरपूर होता है

ओमेगा फैटी एसिड फूलगोभी में भी पाया जाता है

ओमेगा-3 फैटी एसिड के लिए आप अखरोट भी खा सकते हैं

ब्लूबेरी में भी ओमेगा-3 फैटी एसिड पाया जाता है

सैल्मन मछली में ओमेगा-3 फैटी एसिड भरपूर होता है

शैवाल और सीवीड में भी ओमेगा-3 फैटी एसिड पाया जाता है

ओमेगा-3 फैटी एसिड के लिए आप खाने में राजमा और सोयाबीन भी शामिल कर सकते हैं

पालक और साग जैसी हरी सब्जियों से भी ओमेगा 3 फैटी एसिड पा सकते हैं

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों की एबीपी न्यूज़ पुष्टि नहीं करता है. इनको केवल सुझाव के रूप में लें. इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें.w

ये भी पढ़ें: Vitamin B Complex: मेंटल हेल्थ के लिए जरूरी है विटामिन बी कॉम्प्लेक्स, ये हैं प्राकृतिक स्रोत

from health https://ift.tt/3p9W1lU
via IFTTT
Post a Comment